मथुरा। थाना सदर क्षेत्र में आर्मी एरिया में स्थित मस्जिद में आज जुमे की नमाज़ पढ़ने पहुंचे लोगों को आर्मी द्वारा जबरन मस्जिद से निकाला गया व नमाज़ पढ़ने से रोका गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जुमे की नमाज़ अदा की। इसके बाद से यहां अस्र व मगरिब की नमाज़ भी नहीं हुई है। जबकि मस्जिद करीब 70 साल पुरानी बतायी जा रही है, यहां पांचों वक्त की नमाज़ इससे पहले तक अदा की जाती थी।
स्थानीय निवासी खालिद अहमद ने यूपीयूकेलाइव को बताया कि आज जुमे की नमाज़ से पहले आर्मी के जवानों ने अचानक लोगों को मस्जिद के अंदर जाने से रोकना शुरू कर दिया, जो लोग अंदर जा चुके थे उन्हें भी जबरन बाहर निकाला गया।
लोगों से कहा गया कि आर्मी एरिया में मस्जिद होने के कारण मस्जिद में उसे ही एंट्री मिलेगी, जो पास लेकर आएगा। इसके बाद इमाम सूफी मेहराज ने रोड पर ही जुमे की नमाज़ अदा करायी।
अहमद ने बताया कि यह मस्जिद करीब 70 साल पुरानी है और यहां पांचों वक्त की नमाज़ अदा की जाती थी। इस वाक्ये के बाद से यहां अस्र व मगरिब की नमाज़ नहीं हुई है।
इससे मुस्लिम समुदाय में तीव्र आक्रोश है। उन्होंने इसकी सिटी मजिस्ट्रेट से की है। लोग डीएम से भी मिलने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
>