मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान में मंत्री रहीं माया सिंह का टिकट काट दिया है।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के फॉर्म्युले पर चर्चा की थी। बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले चुनावों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी।
BJP releases first list of 177 candidates for Madhya Pradesh elections. CM Shivraj Singh Chauhan to contest from Budhni, state ministers Narottam Mishra and Yashodhara Raje Scindia to contest from Datia and Shivpuri respectively pic.twitter.com/FO8p2GIjt4
— ANI (@ANI) November 2, 2018
2013 के चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह चौहान को 84 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। शिवराज को चुनाव में 128730 वोट मिले थे जबकि महेंद्र सिंह चौहान को 43925 वोट ही मिल पाए थे। 2008 के चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी।