मल्लिका अपने उस शौहर से अलग हो गईं हैं जिसे उन्होंने स्वयंवर में चुना था। मल्लिका हनीमून पर हरियाणा गईं हुई थीं। मल्लिका ने पिछले साल एक रियलिटी शो को होस्ट किया था। इस शो में कई सारे दूल्हों में से मल्लिका को अपने लिए सही दूल्हा चुनना था। तकरीबन दो महीने तक चले इस शो के बाद मल्लिका ने एक दूल्हा चुना।
इस रियलिटी शो में हरियाणा के साकिन विजय ने बाजी मारी और इस शो के खत्म होने के बाद मल्लिका ने विजय के साथ हनीमून मनाया। दोनों ने ही कहा कि उन्होंने अलामती शादी कर ली है और अब वह कुछ वक्त एक-दूसरे को देना चाहते हैं।
दोनों ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखे गए। अब खबरें आ रही हैं कि उनका इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। खबर आई है कि मल्लिका विजय के साथ रहना तो दूर उनसे फोन से बात भी नहीं कर रही हैं।