महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनेंगे नारायण राणे- CM देवेंद्र फड़णवीस

मुम्बई। कांग्रेस से अलग होने वाले नारायण राणे हाल ही में अपनी नयी पार्टी बनाई है। उन्होंने पार्टी बनाने के बाद NDA में शामिल होने का ऐलान किया था।अब वे महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनेंगे। इस बात की पुष्टि बमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे जिसके तहत शिवसेना के पूर्व नेता नारायण राणे को सरकार में जगह मिलेगी।

फड़णवीस ने दक्षिण मुम्बई में अपने सरकारी निवासी पर कहा, ‘‘राणे राजग से जुड़े हैं। उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। वह हमारे (भाजपा) कोटा से मंत्री होंगे।’’ महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार कल तीन साल पूरा करेगी।

फड़णवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल 11दिसंबर को नागपुर में विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरु होने से पहले होगा।

उन्होंने कहा कि यदि राणे शिवसेना से आते तो शिवसेना उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने पर एतराज कर सकती थी लेकिन वह शिवसेना छोड़ने के बाद दशक तक कांग्रेस में रहे।

पिछले महीने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद राणे ने महाराष्ट्र स्वभिमान पक्ष नामक अपनी पार्टी बनायी।