लखनऊ। भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के निशाने पर अब उनकी ही पार्टी के केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा हैं। उन्होंने शर्मा के महिला सैलानिओं को पर्यटन स्थल पर स्कर्ट पहन कर न आने की सलाह देने बयान पर कड़ा प्रहार किया है। इस मुद्दे पर श्री शर्मा को यहाँ तक कह दिया कि उनकी खुद की बहन-बेटियां सुनती नहीं इसलिए देश की महिलाओं को स्कर्ट न पहनने की नसीहत दे रहे हैं। साध्वी ने भाजपा पर भी निशाना साधा।
पर्यटन मंत्री का मानना है कि लड़कियों के पर्यटन स्थल पर स्कर्ट सहित अन्य खुले कपड़े पहन कर आने से छेड़ छाड़ और आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। इसके बावजूद उन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबन्द करने की बजाए उलटे महिलाओं को ही आपत्तिजनक सलाह दे रहे हैं।
इस पर साध्वी प्राची ने महेश शर्मा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ तो बेटी के सम्मान में मैदान में आंदोलन चला रही है, दूसरी तरफ पार्टी नेता ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने यहाँ तक कहा कि महेश शर्मा का यह बयान भाजपाइयों की मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें यह नसीहत पहले अपने घर की बहन-बेटियों को देनी चाहिये। साध्वी प्राची ने कहा सभी पार्टियां महिलाओं के सामान की अलग-अलग व्याख्या कर रही हैं। दूसरी तरफ , राज्य महिला आयोग की चेयरमैन जरीना उस्मानी का कहना है कि महिला आयोग भी महेश शर्मा के बयान का संज्ञान ले रही है। महिला का ड्रेस कोड क्या होगा यह दूसरे कैसे तय करेंगे। एक अन्य बयान में गाली देने के मुद्दे पर मायावती को घेरने वाली स्वाति सिंह इसे राजनीतिक मुद्दा बता रही रही हैं।
लखनऊ से एम ए हाशमी