मां को गोली मारने वाला बेटा गिरफ्तार

जायदाद हड़पने की नीयत से मां पर जानलेवा हमला करने वाला बेटा आखिरकार बुध को मोकामा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मोकामा थाना इंचार्ज राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि सुबेश महतो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सुबेश ने बताया कि उसने ससुर सतीश महतो के कहने पर अपनी मां पर हमला किया था। उसके ससुर सतीश महतो ने उसे असलाह दिया और मां पर गोली चलाने के लिए कहा ताकि डर से वह पूरी जमीन उसके नाम कर दे।

गौरतलब है कि 19 मई को सुबेश ने अपनी मां रीता देवी पर हमला किया था। संगीन हालत में रीता को पटना रेफर किया गया था। मां के बयान पर बेटा सुबेश, बेटे के ससुर सतीश महतो समेत सात लोग नामजद किए गए थे। मोकामा थाना इंचार्ज ने बताया कि नामजद मुजरिम फरार हैं और उनकी कुर्की जब्ती के लिए कोशिश किया जा रहा है।