माइक्रोसॉफ्ट ने दो साल बाद एक्सबॉक्स 360 का अपडेट किया लॉन्च

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी पिछली पीढ़ी के गेमिंग कंसोल एक्सबॉक्स 360 के लिए नया अपडेट लॉन्च किया है। इसे 2005 में लॉन्च किया गया था। इसका पिछला अपडेट 2016 के मार्च में लॉन्च किया गया था।

टेकस्पॉट की रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया, “इस अपडेट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। इसमें मामूली बग फिक्स और सुधार जारी किया जा रहा है।”

गेमिंग कंसोल को 2016 में भी इसकी प्रकार की बग फिक्सिंग और सुधार उन्मुख संशोधन के साथ अपडेट दिया गया था।

रिपोर्ट में दावा किया गया है, “एक्सबॉक्स की 8.4 करोड़ यूनिट चल रहीं हैं और यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाले गेम कंसोल में से एक है।”

टेकस्पॉट की रिपोर्ट में कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट ने 2013 में एक्सबॉक्स वन और 2017 में एक्सबॉक्स वन एक्स लांच किया था। उसके बाद से कंपनी ने कोई गेमिंग कंसोल लॉन्च नहीं किया है। हालांकि कंपनी एक्सबॉक्स के लिए सपोर्ट लॉन्च करती रही है।