सैयद शाह तल्हा उसमानी ने एक प्रेस बयान जारी करके कहा के हसब साबिक़ खानदानी क़दीमी रवायत के मुताबिक ये साल भी बड़े एहतेशाम के साथ ज़ियारत तबरकात गौसुल आजम पर जश्न गौसुलवरा का एंकाद 11-12 फरवरी 2014 को मिसकीन गौसिया शाहटोली दनापुर में किया जा रहा है। उन्होने बताया के गाउसूल आजम के तबरकात की ज़ियारत पुश्त दर पुश्त सिलसिलावार याके ब दीगर कई सौ बरसों से मेरे ही खानदान के सहजादानशीं मालिकाना हैसियत से मिसकीनी गौसीया में कराते हैं। मर्दों में सहजादानशीं चौधरी अब्दुल कलाम उसमानी कादरी चिश्ती निजामी और औरतों में साहब सहजादा की अहेलिया मोहतरमा सईदा शहनाज बनो करायेगी।
तमाम मुरीदाइन खास व आम कसीर तादाद में शरीक होकर सवाब दाराइन हासिल करें। वाजेह हो की मिसकीन गौसीया मुहल्ला शाहटोली दानापुर के इलावा कोई दूसरा शख्स हज़रत शेख अब्दुल कादिर जिलानी (रह.) के तबरकात की ज़ियारत नहीं कराते हैं। 11 फरवरी मंगल बाद नमाज ईशा चिरागाँ कादरिया, कुल व फातेहा और दुआ के बाद नमाज जोहर गौसुल आजम के तबरकात की ज़ियारत औरतों में बाद नमाज असर मर्दों में और बाद नमाज मगरीब महफिल मीलादून्नबी और दुआ व लंगर कादरिया।