मुंबई में फिर गैंग रेप

मुंबई शहर फिर एक बार गैंग रेप के वाकिये से शर्मासार हो गया है। यह मामला देर से सामने आया है। बताया जाता है किधनतेरस की रात 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात मुंबई के गोरेगांव इलाके में पेश आयी। लड़की पूजा के लिए घर से निकली थी कि गई हुई थी कि उसे घर छोड़ने के बहाने दो लड़के सुनसान जगह पर ले गए और वहाँ चार ल़डकों उसके साथ गैंगरेप किया। इल्जाम है कि लड़की को रेप से पहले नशीली दवा दी गयी सके बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

लड़की के बयान पर दिंडोशी पुलिस स्टेशन में 6 मुल्जिमों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दो ल़ड़कों पर लड़की को वारदात की जगह पर पहुंचाने में मदद करने का इल्जाम है। मुल्जिमीन की पहचान कर ली गयी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस मामले में पुुलिस पर लापरवाही के इल्जाम भी सामने आये हैं। सोशल वर्कर अंजलि खन्ना ने कहा कि लड़की 1 नवंबर की रात को पुलिस स्टेशन में अपने खानदान वालों के साथ गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। मु़कामी लोगों का दबाव प़डने के की वज्ह से दो दिन बाद पुलिस ने ममला दर्ज किया।

काबिले जिक्र लै कि इससे पहले मुंबई में 22 अगस्त कोएक खातून सहाफी के साथ हुए गैंगरेप ने पूरे देश को हिला दिया था।