यादव सिंह पर ईडी ने की कार्यवाई, ज़ब्त की 19.92 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली : नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है |  यादव सिंह की 19.92 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने  जब्त कर ली है|

भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप यादव सिंह के खिलाफ हैं | नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी के इंजीनियर रहते हुए यादव सिंह की सभी तरह के टेंडर और पैसों के आवंटन बड़ी भूमिका होती थी| नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर रहते हुए कई सौ करोड़ रुपये घूस लेकर ठेकेदारों को टेंडर बांटने का आरोप भी यादव सिंह पर है |

यादव सिंह दो प्रमोशन पाकर 1995 तक पहले जूनियर इंजीनियर से असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर से प्रोजेक्ट इंजीनियर बन चुका था|लखनऊ की सत्ता के गलियारों में यादव सिंह की अपने राजनीतिक रसूख की वजह से पहुंच बनी रही| राज्य में किसी भी पार्टी के शासन के दौरान चाहे वो सपा हो या बसपा सबका करीबी रहा है |