करौली। राजस्थान के करौली जिले मे रंग लगाने से मनाकरने पर तीन लोगों ने नाबालिग लड़की से इज्तिमाई इस्मतरेज़ी किया। यह मामला मंडरायल थाना इलाके का है और मुतास्सिरा लड़की दलित है। मुतास्सिरा के घर वालों ने मुल्ज़िमोके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि पंद्रह साल की लड़की अपने घर वालों के होली खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन नौजवान नरेन्द्र, भूरा और प्रकाश ने उसे रंग लगाने की कोशिश की। किशोरी ने एहतिजाज किया तो तीनों उसे उठा ले गए। इसके बाद सुनसान मुकाम पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया और भाग गए।
लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और घर वालों इस वाकिया की जानकारी दी। मंडरायल थाना के पुलिस आफीसर सीताराम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया। फिलहाल तीना दरिंदे फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।