Skip to content
Siasat Hindi Archive
  • English
  • Hindi
  • Urdu
  • ePaper

रविश कुमार-बरखा द्त्त के ट्वीटर अकाउंट हैक होना आवाज को खामोश करना है: ममता बनर्जी

December 13, 2016 by Shahnawaz

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के प्रसिद्ध पत्रकार बरखा दत्त और रविश कुमार के ट्वीटर अकाउंट हैक होने पर प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह धमकी और आवाज को खामोश करने की कोशिश का हिस्सा है और इसके साथ ही डेजटील इंडिया की सफलता पर सवालिया निशान है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार ममता बनर्जी ने ट्विट करते हुए कहा कि पत्रकारों के अकाउंट और बैंक विवरण का हैक होना जनता के पक्ष में नहीं है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है, बदला और आवाज को खामोश करने की कोशिश है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में प्रसिद्ध पत्रकार रविश कुमार, बरखा दत्त के ट्वीटर अकाउंट हैक होने के साथ साथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और देश से फरार उद्योगपति विजय माल्या के ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था। ममता बनर्जी ने अपने ट्विट में कहा कि रविश कुमार और बरखा दत्त का अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स द्वारा उनके खाते के विवरण को सार्वजनिक कर दिया जाना ” मोदी बाबू के डिजिटल इंडिया अभियान को उजागर करती है।

Categories Assam / West Bengal, Khaas Khabar Tags Barkha datt Twiter Account Hack, mamta banarjee, Ravish kumar Twiter Account hack
Copyright © 2025 Siasat Technologies Limited. All rights reseved.