रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटे, नयी किमते आज से लागू

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी के लिए एक राहत भरी खबर है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं।

नई कीमतों के मुताबिक मई के लिए सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में हल्की कटौती हुई है लेकिन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर थोड़ी ज्यादा राहत है।

आज से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 650.50 रुपए, कोलकाता में 674 रुपए, मुंबई में 623 रुपए और चेन्नई में 663 रुपए हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत में 3 रुपए की कटौती हुई है जबकि कोलकाता और मुंबई में दाम 2-2 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे घटे हैं।

सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में बहुत मामूली कटौती हुई है। आज से दिल्ली में इसका दाम 491.21 रुपए, कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपए हो गया है। यह दाम सोमवार आधी रात के बाद से लागू कर दिए गए हैं।