रांची में बिना नंबर प्लेट की बाइक चलाने पर धोनी का कटा चालान

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर रांची ट्रैफिक पुलिस ने बाइक पर गलत जगह नंबर लगाने के इल्ज़ाम में 450 रुपए जुर्माना लगाया है। वाकिया मंगल की है। धोनी की बाइक पर नंबर मडगार्ड पर दर्ज़ था। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, पीर को शहर में धोनी के घूमने के दौरान पुलिस की नजर नहीं पड़ी थी। मंगल को अखबार में बाइक का फोटो देखने के बाद गलती का पता चला। इसलिए उनका फाइन काटा गया। ट्रैफिक एसपी कार्तिक एस ने बताया कि जगन्नाथपुर ट्राफिक इंचार्ज ने फाइन काटा। फाइन की रकम लेने के लिए वह मंगल की रात धोनी के घर पहुंचे और फाइन की रसीद उनके घरवालों को दी। धोनी के वालिद पान सिंह ने जुर्माने की रकम भरी।

क्या है मामला

धोनी पीर की सुबह बिना सेक्युर्टी घेरे के अपनी बुलेट से निकले और तीन घंटे तक रांची की सड़कों पर घूमते रहे। इस दौरान धोनी जिस हल्के हरे रंग की बुलेट पर सवार थे, उसमें आगे की नंबर प्लेट नहीं थी। हालांकि, बाइक का नंबर मड गार्ड पर लिखा था। मंगल को ट्रैफिक पुलिस ने अखबारों में छपे फोटो देखकर बाइक का चालान काटा।