जेएससीए स्टेडियम में भारत ने कप्तान कोहली के विराट सेंचुरी से श्रीलंका कां पांचवें वनडे में तीन विकेट से हरा दिया। साथ ही, पांच मैचों की सीरीज 5-0 से जीत ली। टीम इंडिया ने पांचवीं बार पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। कोहली की कप्तानी में पहली बार ऐसा हुआ।
स्कोर
100वीं जीत है यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में। इसमें 83 वनडे, 14 टेस्ट और तीन टी20 मैच शामिल हैं। 21वां सेंचुरी लगाया विराट कोहली ने। इनमें से 14 सेंचुरी का पीछा करते हुए बनाए। इनमें से भारत को 13 में जीत मिली है।
दोनों कप्तानों में रही गजब की टक्कर
भारतीय कप्तान कोहली और श्रीलंकाई कप्तान मैथ्यूज दोनों ने मैच में सेंचुरी बनाए। दोनों ने 139-139 रन ही बनाए। दोनों ने इस दौरान 2014 में अपने वनडे रनों की 1000 के पार पहुंचा दी। सीरीज में विराट ने 329 और मैथ्यूज ने 339 रन बनाए, अपनी टीम की तरफ से सबसे ज़्यादा। दोनों ने एक-एक सेंचुरी, दो-दो हल्फ सेंचुरी लगाए।
आखरी 4 गेंदों की तस्वीर
48वें ओवर में भारत को जीत के लिए चाहिए था 12 रन
48.1 : मेंडिस की गेंद पर विराट कोहली ने मारा छक्का।
48.2 : कोहली ने लिए 1 रन।
48.3 : पटेल ने लिए 1 रन।
48.4 : कोहली का फिर छक्का।
विराट काेहली
भारतीय कप्तान ने 139 रन की पारी खेली। जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। सीरीज में 329 रन बनाने के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी मिला।
अक्षर पटेल
पहले दो विकेट झटके। फिर 17 रन बनाए। कोहली के साथ 57 रन की साझेदारी।
अंबति रायुडू
59 रन की पारी खेली। कोहली के साथ 136 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।