राजधानी में दो साल की मासूम से दरिंदगी

नई दिल्ली, 14 मई: राजधानी में दरिंदगी के मामले कोई कमी होते नही दिख रही है बल्कि दरिंदगी और बढ़ती जा रही हैं। मयूर विहार में दो साल की मासूम को अगवा कर इस्मतरेज़ि का मामला सामने आया है।

इल्ज़ाम है कि 16 साल का एक लड़के ने मासूम को पार्क में ले जाकर इसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। यह पार्क थाने से चंद फासलो पर है। बाद में वह मासूम को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची को तलाश करते हुए घर वाले पार्क में पहुंच गयें। मासूम को बेहोशी की हालत में पहले एलबीएस अस्पताल बाद में उसे एम्स रेफर कर दिया गया।

एम्स में बच्ची की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात को ही मुल्ज़िम को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है।

घर वालों ने पीरकी सोमवार शाम मयूर विहार थाने का घेराव किया। घर वाले पुलिस पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगा रहे थे। इनका इल्ज़ाम था कि वारदात को तीन लड़कों ने अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस इंकार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मासूम अपने घर वालों के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। उसके वालिद इलाके में मजदूरी करते हैं। एतवार शाम को अचानक बच्ची खेलते हुए घर के बाहर से गायब हो गई।

इस बीच रात करीब 9.00 बजे किसी ने घर वालों को खबर दी कि मासूम मयूर विहार थाने के पास एक पार्क में बेहोश पड़ी है।
मासूम के गाल और कान पर दातों के निशान थे। वह खून से लथपथ थी। फौरन बच्ची को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेप की तसदीक कर दी।

बच्ची की हालत को देखते हुए देर रात को बच्ची को एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में बच्ची की हालत अभी फिलहाल सीरियस बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।