राम रहीम के बचाव में दिए बयान से पलटे साक्षी महाराज, अदालत के फैसले पर उठाया था सवाल

बीजेपी के विवादित सासंद ने अपने विवादित बयान पर पलटी मार ली है। विरोध को देखते हुए बीजेपी के सासंद ने उस बयान से पलट गये हैं जिसमें उन्होंने ने राम रहीम का बचाव किया था।

अदालत के दोषी ठहराने के बावजूद इस विवादित सासंद ने फैसले पर सवाल उठाया था। इस मामले में उन्होंने तुलना करते हुए अहमद बुखारी को भी शामिल कर लिया था।

साक्षी महाराज का शुरू से विवादों में रहने का इतिहास रहा है। इनकी राजनितिक सफर भी विवादों से ही चलती रहती है। साक्षी महाराज ने अपने बयान पर विवाद होते देख कहा कि मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं और मैंने बाबा रहीम के पक्ष में कोई भी बयान नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं बाबा को बचाने के पक्ष में नहीं हूं। साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने यह जरूर कहा था कि जब करोड़ों लोग चिल्ला रहे हैं तो इस मामले को थोड़ा सा टालना चाहिए और उनकी बात सुनने के बाद निर्णय करना चाहिए।

मालूम हो कि साक्षी महाराज ने हिंसा के कारण हुई क्षतियों के लिए अदालत को जिम्मेदार ठहराया था। साक्षी महाराज ने यह आरोप लगाया था कि कोर्ट केवल शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है करोड़ों भक्तों की बात को नहीं सुन रही है। विवादित बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त।