राम रहीम के समर्थन में उतरे बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज, अदालत के फैसले पर उठाए सवाल

बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज बलात्कारी बाबा राम रहीम के समर्थन में उतर आये हैं। ये वही सांसद हैं जिनका नाता हमेशा विवादित बयानों से जुड़े रहते हैं। एक पर चर्चा खत्म होता नहीं की दुसरे विवादित बयान चर्चा का विषय बन जाता है।

साक्षी महाराज के समर्थन से पुरा देश हैरान है। अदालत का फैसला आने के बाद पंजाब और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में राम रहीम के समर्थक तानडव मचा रखा है। हिंसा की बढ़ते हालात को देख सेना बुलाया गया है। वहीं अब बलात्कारी बाबा के समर्थन में बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज का नाम जुड़ गया है।

साक्षी महाराज ने आरोप लगाया कि अदालत सिर्फ़ शिकायतकर्ताओं की बात सुन रही है। करोड़ों भक्तों की बात को अदालत नजरअंदाज कर रही है। विवादित बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने साफ़ कहा कि एक शिकायतकर्ता सही है या करोड़ों भक्त?

अदालत के फैसले पर टिप्पणी करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साक्षी महाराज ने यहां तक कहा कि डेरा समर्थकों द्वारा किए गए नुकसान के लिए अदालत को जिम्मेदार बताया।

मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम पर यौन शोषण मामले के इल्ज़ामों में पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है।

फैसला सुनाने के बाद पुलिस ने डेरा प्रमुख राम रहीम को हिरासत में ले लिया है और उन्हें अंबाला सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है। राम रहीम की सजा पर अगली सुनवाई 28 अगस्त को होनी है।