कांग्रेस के नायब सदर राहुल गांधी ने जुमेरात के रोज़ भी महाराष्ट्र के दौरे पर थे और भिवंडी में उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि भगवा तंज़ीम के लोगों ने महात्मा गांधी का कत्ल किया था । राहुल ने भाजपा लीडरों के इन दावों का भी मजाक उडाया कि भाजपा मुल्क में कंप्यूटर लेकर आयी है।
राहुल ने एक आवामी इजलास में कहा कि आरएसएस के लोगों ने गांधीजी का कत्ल किया और आज उनके लोग (भाजपा) उनकी चर्चा करते हैं। उन्होंने (आरएसएस ने) सरदार पटेल और गांधीजी की मुखालिफत की थी। राहुल ने कहा कि मरहूम राजीव गांधी और साइंटिस्ट सैम पित्रोदा मुल्क में कंप्यूटर लाये। उन्होंने कहा कि जब कंप्यूटर का मामला आता है, यह राजीव गांधी, सैम पित्रोदा और दिगर नौजवान लीडर थे, जो इसे हिंदुस्तान लाये।
राहुल ने कहा कि पार्लियामेंट में उस वक्त के सबसे सीनीयर अपोजिशन लीडर ने कंप्यूटर पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि राजीव गांधी क्यों कंप्यूटर की बात करते हैं। राहुल ने कहा कि, उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में कंप्यूटर की जरूरत नहीं है क्योंकि यह रोजगार छीनेगा। देखिये, क्या हुआ, कंप्यूटर ने हिंदुस्तान को बदल डाला। बाद में, उन्हीं लीडरों ने कहा कि वह हिंदुस्तान में कंप्यूटर और टेलीकाम् लाये थे। उन्होंने कहा कि उसी तरह, पांच-दस साल बाद, वे कहेंगे कि नरेगा और आरटीआई उनकी तखलीक़ है |