रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर अमेरिका ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है| रोहिंग्या मुसलमान के खिलाफ हो रहे अत्याचार के मामले में अमेरिकी सरकार म्यांमार की आंग सान सू ची के द्वारा सावधानी पूर्वक सेना पर दबाव डाल रही है| इस समय अमेरिका रोहिंग्या मसले को लेकर सक्रिय भूमिका में है|
अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इस मामले को लेकर बुधवार को म्यामांर की नेता आंगसान सूची से मिलने की बात कही है| इसके साथ ही टिलरसन म्यामांर के सेना प्रमुख मिंन आंग हलाइंग से भी मिलेंगे| तथा रोहिंग्या मुस्लिम को लेकर सख्ती से निपटारे पर बात करेंगे|
रोहिंग्या मुस्लिम म्यामांर में अल्पसंख्यक हैं और पिछले करीब ढ़ाई महीने में इस समुदाय के करीब 6,00,000 सदस्य अपना देश छोड़कर बांग्लादेश चले गए हैं| संयुक्त राष्ट्र ने सेना द्वारा चलाये गए इस अभियान और हत्या तथा बलात्कार के आरोपों की निंदा की है और इसे एक महज जातीय सफाई बताया था जो काफी निर्दयी और निंदनीय है|