लड़कियों ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, दोनों के हाथ पर लिखा है- जीना सिर्फ मेरे लिए

बिहार के सीवान जिले के मैरवा गांव में जुमेरात को दो लड़कियों ने ट्रेन के नीचे आकर ख़ुदकुशी कर ली। दोनों लड़कियों के हाथों पर मेंहदी से ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ लिखा हुआ है। लड़कियों की शिनाख्त यूपी के देवरिया की शिमला और निपू के तौर पर हुई है। शिमला की शादी 1 जून को हुई थी। जुमेरात को उसकी विदाई होने वाली थी।

वाकिया जुमेरात सुबह की है जब मैरवा गांव के पास दोनों लड़कियां ट्रेन के सामने कूद गईं। एक की जाये हादसा पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को अस्पताल में इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका। बिहार-उत्तर प्रदेश की सरहद पर देवरिया जिले के खामपार इलाके में दोनों का गांव था। बचपन से सहेलियां थीं। देवरिया के खामपार इलाके के लोगों के लिए यह रिश्ता अजूबा ही था। शादी तकरीब नाना के गांव बनकटा में हुआ था। वहां के लोग भी यह सुनकर भौंचक हुए। नाराज भी। इतने कि लाश लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर तैयार हुए। पुलिस इसे प्यार में खुदकुशी का मामला मान रही है।

हथेली पर लिखे 1.4.3 का पुलिस अपने तरीके से मतलब निकाल रही है। माना जा रहा है 1 यानी आई। 4 यानी लव। और 3 माने यू। यानी हथेली पर आई लव यू के वर्ड की तादाद लिखी गई थी। दूसरी ने वाजेह तौर से अपनी हथेली पर दोनों का नाम कलम से लिख रखा था। ट्रेन से गिरने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को जकड़ी हुई थीं। एक लाश बन चुकी थी, दूसरी बेहोश थी।