गोरखपुर की रहने वाली एक लडकी ने पीर की शाम को पालम विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि एक मेट्रोमोनियल साइट पर उसने अकाउंट बनाया हुआ है। उस पर उसका पूरा स्टेटस अपलोड है। वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करती है।
करण शर्मा नामी एक लड़के ने उससे फोन पर राबिता कर दोस्ती की। बाद में उसने उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान करण की उसके साथ कई मुलाकातें भी हुईं।
करण ने शीतला माता मंदिर में जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर जल्दी ही शादी करने की पेशकश की। उसके एक महीने तक वह उससे मुसलसल मिलता रहा।
लेकिन पिछले कई दिनों से वह गायब है। लडकी ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता न चला। पुलिस ने जब मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि युवती हामिला है।
थाना इंचार्ज नरेश ने बताया कि लड़के के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
————–बशुक्रिया: अमर उजाला