लालू यादव के दिल का ऑपरेशन कामयाब

राजद सरबराह लालू प्रसाद यादव का आज मुंबई के एशियन हर्ट इंस्टीटय़ूट मे दिल का ऑपरेशन हो गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टर विजय डीसिल्वा ने बताया कि यादव के दिल का ऑपरेशन करने में छह घंटा 15 मिनट का वक़्त लगा।

यादव का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पांडा ने बताया कि यादव के दिल में 3 मिलीमीटर का छेद को ठीक कर दिया गया। इसके अलावा यादव के दिल का एवीआर-एओटिक वॉल्व को बदला गया और एओटिक (धमनी) मरम्मत की गयी।

लालू को दो दिन पहले यहां भर्ती किया गया है। जांच में उन्हें एओर्टिक स्टेनोसिस बीमारी का पता चलने के बाद आज उनका ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर रमाकान्त पांडा शाम छह बजे ऑपरेशन के बाद की हालत जानकारी सहाफ़ियों को देंगे।

वजीरे आजम ने की जल्द सेहतयाब होने की दुआ

वजीरे आजम नरेन्द्र मोदी ने राजद सदर लालू प्रसाद के जल्द सेहतयाब होने की दुआ दी है, जिनका आज मुंबई में दिल का ऑपरेशन हुआ है। वजीरे आजम ने कहा कि वह उनके बेहतर सेहत की दुआ करते हैं।

मोदी ने आज ट्वीट किया, लालू जी के जल्द सेहतयाब होने की और उनके बेहतर सेहत के लिए दुआ करता हूं। लालू प्रसाद को पीर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके दिल का ऑपरेशन छह घंटे तक चला।