बोहबुद महकमा ने गुजिशता माली साल में प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक तालिबे इल्म के वजीफा मद का 7.70 करोड़ रुपये सरेंडर किया है। इसमें से 2.32 करोड़ रुपये की रकम पोस्ट-मैट्रिक और बाक़िया रकम प्री-मैट्रिक तालिबे इल्म के वजीफा की थी।
सरकारी अदाद व शुमार के मुताबिक रियासत के 10 जिलों में एसटी तालिबे इल्म के वजीफा के 1.86 करोड़ रुपये सरेंडर किये गये। इन जिलों में धनबाद, गढ़वा,देवघर, गुमला, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, लातेहार, गिरिडीह और गोड्डा का नाम शामिल है। रियासत के नौ जिलों में एससी तालिबे इल्म की वजीफा के 44.52 लाख रुपये सरेंडर किये गये। इन जिलों में हजारीबाग, चाईबासा, धनबाद, साहेबगंज, गुमला, गढ़वा, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह का नाम शामिल है। रियासत के छह जिलों में पसमानदा ज़ात के तालिबे इल्म के लिए तक़सीम वजीफा की रकम में से 1.50 करोड़ रुपये सरेंडर किये गये थे। इनमें गुमला, रांची, चाईबासा, कोडरमा, सिमडेगा और रामगढ़ जिले का नाम शामिल है।