वजीरे आला नीतीश कुमार की मखदूम कुंड मज़ार पर चादरपोशी

बिहारशरीफ़ : वजीरे आला नीतीश कुमार ने आज पांडु पोखर व कोन्वेंशन हाल का जायजा लिया। साथ ही ज़रूरी हिदायत दी। वजीरे आला नीतीश कुमार राजगीर मोहोत्सव में शामिल होने के लिए यहाँ आए हैं। खबर के मुताबिक वजीरे आला का आज हेलीकाप्टर राजगीर में उतरा। इसके बाद सर्किट हाउस गए। फिर यहाँ से उन्होने पांडव पुख़ार में हो रहे तामिरी व फ्लाही कामों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होने पांडव पोखर से मुतल्लिक़ तारीख़ी बातों की जानकारी दी और कहा की राजगीर की तारीख में पांडव पोखर का मुकाम अहम है।

उन्होने कहा की इस की हुस्नकारी के बाद साइयाहों की आमदगी और इजाफा होगा। इसके बाद वजीरे आला इंटेरनेशनल काउंसिल हॉल गए और वहाँ का जायज़ा लिया। उन्होने इस मुतल्लिक़ भी खास हिदायत दी। उन्होने कहा की काउंसिल हॉल एक अहम हॉल है और लोग इससे फैजयाब हो रहे हैं। उन्होने इसे और वसीह बनाने की बात कही। खबर के मुताबिक वजीरे आल नीतीश कुमार राजगीर के मखदूम कुंड गए और वहाँ चादरपोशी की। इस दौरान उन्होने राजगीर मखदूम कुंड में हो रहे तामीरी कामों का जायज़ा लिया और कहा की अगर इसकी हुस्नकारी पर और खर्च होता है तो दिया जाएगा। उन्होने कहा की मखदूम कुंड अक्लियती फिरके के एलावा सभी लोगों के लिए अहम है और यहाँ लोग दूरदराज़ से ज़ियारत करने आते हैं जो सभी मजाहिब के लिए अहम माना जाता है। इसके बाद उन्होने बरहम कुंड और गुरुनानक कुंड का भी जायज़ा लिया इस दौरान दीगर अफ़सरान और लीडरान मौजूद थे।