विनोद काम्बली ने फिर रचाई शादी

साबिक़ क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी बीवी एंड्रिया हेवित से आठ साल बाद फिर से रिवायती अंदाज़ से शादी रचाई। हफ्ते को हुई इस शादी में उनका बेटा जीसस क्रिस्टियानो भी मौजूद था। विनोद कांबली ने बांद्रा के सेंट पीटर्स चर्च में कैथोलिक तरीक़े से शादी रचाई। इस बार उन्होंने शादी के दौरान होने वाले सभी रिवाज निभाए।

विनोद कांबली ने कहा ‘सब कुछ पिछले एक हफ्ते में ही तय किया गया। जल्दबाजी की वज्ह से लंबी गेस्ट लिस्ट और पार्टी अरेंज करने का वक्त ही नहीं मिला। इसके चलते कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हो सके। खास मेहमानों में अदाकार आशुतोष राणा और उनकी बीवी रेणुका शामिल थीं।

विनोद के दोस्तों के मुताबिक़ ‘उनका झुकाव स्प्रिच्वलिज्म की ओर जानिब ब़ढ रहा है। इसी के चलते उन्होंने रिवायती तरीके से शादी रचाई। पिछले साल नवंबर में आए हार्ट अटैक के बाद से ही वे कुछ ज्यादा ही स्प्रिच्वल हो गए हैं।’

विनोद कांबली की बीवी एंड्रिया उनकी तरह ही काफी स्टाइलिश हैं। शादी से पहले एंड्रिया मॉडल भी रह चुकी हैं। 2006 में उन्होंने विनोद कांबली से शादी की। गौरतलब है कि कांबली की पहली पत्नी नोएला भी बेहद खूबसूरत थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता तलाक पर जाकर खत्म हुआ था।