विराट कोहली-अनुष्का शर्मा देंगे फैंस को सरप्राइज

विराट-अनुष्का की जोड़ी सुर्खियों में अक्सर बनी रहती है। हर दिन कोई न कोई फोटो इन दोनों की ट्वीटर पर वायरल हो जाती है। वैसे तो बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन काफी पुराना है।

लेकिन विराट और अनुष्का की जोड़ी काफी दिलचस्प है। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के फैन्स इस जोड़ी को #Virushka के नाम से बुलाते हैं। हालांकि, इस जोड़ी ने अभी शादी करने का फैसला तो नहीं लिया। लेकिन रिलेशनशिप में रहते हुए एक और नया स्टेप बढ़ाने का फैसला किया है।

खबर है कि विराट-अनुष्का शादी से पहले एकसाथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने रियल एस्टेट में पैसा भी लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस जोड़ी ने दिल्ली में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इतना ही नहीं वो इस प्रॉपर्टी पर एक रेस्तरां खोलने का विचार कर रहे हैं।

इस जोड़ी को लेकर इससे पहले भी खबर आ चुकी है कि उन्होंने मुंबई के वर्ली में प्रॉपर्टी खरीदा था। वैसे ये जोड़ी दिल्ली के किस लोकेशन में रेस्तरां खोलने की योजना बना रहे हैं। इसका अभी इन्होंने खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि विराट कोहली ने अनुष्का के साथ अपनी रिलेशनशिप को मीडिया के सामने एक्सेप्ट किया था। वहीं अनुष्का ने कभी भी विराट से अपनी रिलेशनशिप को लेकर पब्लिकली कुछ नहीं कहा।