कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत में कई जगहों पर ‘ मुस्लिमों की तुलना में गाय ’ ज्यादा सुरक्षित है। उनके इस टिप्पणी से विवाद भड़क सकती है। थरूर की यह टिप्पणी उनके ‘ हिन्दू पाकिस्तान ’ के बयान के बाद सामने आयी है जिसकी उनके राजनीतिक विरोधियों ने आलोचना की थी।
थरूर ने ट्विटर पर लिखा , ‘‘ भाजपा के मंत्रियों का सांप्रदायिक हिंसा में कमी के बारे में दावा तथ्यों पर खरा क्यों नहीं उतरता। ऐसा प्रतीत होता है कि कई जगहों पर मुस्लिम की तुलना में गाय सुरक्षित है। ’’
#WATCH: Congress leader Shashi Tharoor evades questions when asked about his tweet 'It seems safer in many places to be a cow than a Muslim'. pic.twitter.com/xE29FhYPLK
— ANI (@ANI) July 22, 2018
उन्होंने एक सामाचार पोर्टल पर छपे अपने आलेख का लिंक भी दिया है जिसमें ‘ गाय – मुस्लिम ’ टिप्पणी थी। उनकी टिप्पणी गाय तस्करी करने के संदेह में राजस्थान के अलवर जिले में एक भीड़ द्वारा 28 वर्षीय अकबर खान की पीट – पीट कर की गयी हत्या के कुछ दिनों के बाद सामने आयी है।