रामगढ़ इज्तेमाई आबरू रेज़ी मामले में अहम मुलजिमान- छोटू खान और इम्तियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर, इज्तेमाई इस्मत रेज़ी की शिकार इंटर की तालेबा का रिम्स में इलाज जारी है। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस दरमियान जो एक नई सच्चाई सामने आई है उसने सबको हैरत में डाल दिया है। मुलजिमान ने बदले की ज़ज्बा से इस वाकिया को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक, एक मुलजिम छोटू खान की तस्वीर मक्तुला सलमा को शादी के लिए दिखाई गई थी। उसके बाद उसे उसके बड़े भाई से शादी का तजवीज़ दिया गया था। लड़की ने इस तजवीज को रिजेक्ट कर दिया था। इस वाकिया को छोटू खान ने अपना तौहीन समझा और इज्तेमाई इस्मत रेज़ी जैसी संगीन वाकिया को अंजाम देने से भी नहीं चूका।
क्या है वाकिया
रामगढ़ के बड़काकाना रिहायसी सलमा (बदला नाम) के साथ इतवार को इज्तेमाई इस्मत रेज़ी कर उसे अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया था। जख्मी हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत संगीन बनी हुई है। उसके सिर और शरीर के मुख्तलिफ हिस्सों में चोट के संगीन निशान है। सलमा के प्राइवेट पार्ट के साथ भी मुलजिमों ने बहुत बुरा सलूक किया है।
मामले में छोटू खान, इम्तियाज और दीगर नामालूम नौजवानों पर सनाह दर्ज कराई गई थी।
ऑटो ड्रायवर को मिली बेहोश
रात तकरीबन नौ बजे एक ऑटो ड्रायवर को लड़की जख्मी और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। ऑटो ड्रायवर ने उसके पर्स में रखे आईकार्ड से उसके घर का पता लगाया। फिर उसे घर पहुंचाया। हालत संगीन देख अहले खाना उसे रिम्स लाए। रिम्स के बाद साईं अस्पताल ले गए। लेकिन, देर रात हालत बिगडऩे पर रिम्स लाया गया।