शौहर के दोस्तों ने ही की इस्मतरेज़ी

जमशेदपुर 28 मई : वास्तु विहार रिहायसी ट्रांसपोर्टकर्मी की बीवी के साथ उसके ही दो दोस्तों ने आबरू रेज़ी की। दोनों पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। उस वक़्त उसका शौहर नहीं था।
शौहर के आने पर उसने वाकिया की इत्तेला दी। उसके बाद मज्कुरा ने एमजीएम थाना में शिकायत दर्ज करायी। वाकिया इतवार का है। खातून को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

क्या है मामला

मज्कुरा ने कहा कि वह इतवार को घर में अकेली थी। उसी वक़्त प्रमोद कुमार और हरेराम उनके घर पहुंचे। उन्होंने पानी मांगा। शौहर के दोस्त होने की वजह वह पानी देने के बजाय शर्बत बनाने लगी। तभी दोनों घर के भीतर घुस आये और उन्हें उठा कर बेडरूम में ले गये, जहां दोनों ने उनके साथ आबरू रेज़ी की। उन्होंने बचने के लिए शोर भी मचाया। मगर कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद दोनों चले गये। जब शौहर लौटे, तो उसने आपबीती बतायी।