अदन(यमन): युद्ध से तबाह हो चुके यमन में संयुक्त राष्ट्र की योजना के तहत संघषर्विराम लागू हो गया है। करीब 18 माह से अधिक समय से यहां संघर्ष जारी है और संबद्ध पक्षों पर इसे समाप्त करने के लिए दबाव था।
यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इस्माइल औल्द शेख अहमद ने सोमवार को घोषणा की थी कि संघषर्विराम 19 अक्तूबर 2016 को स्थानीय समयानुसार रात 12 बजे से प्रभावी होगा। शुरआत में यह 72 घंटों के लिए होगा और परिणामों के आधार पर अवधि आगे बढ़ाई जाएगी।
यमन में विद्रोहियों ने देश के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद राष्ट्रपति अबेदराबो मंसूर हादी की सरकार को समर्थन देते हुए मार्च 2015 में सउदी नीत अरब गठबंधन ने यमन में हस्तक्षेप किया। इसके बाद देश में संघर्ष विराम के लिए यह छठा प्रयास है।
संघर्ष विराम शुरू होने के कुछ ही समय बाद गठबंधन ने एक बयान जारी करके कहा कि वह संघर्ष विराम का पालन करेगा। संघषर्विराम का उद्देश्य यमन के लोगों को, खास कर विद्रोहियों के नियंत्रण वाले ताएज शहर में मानवीय एवं चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराना है।
बयान में कहा गया है कि विद्रोहियों तक हथियारों की खेप पहुंचने से रोकने के लिए हवाई और नौवहन रेक जारी रहेगी।
(भाषा और AFP से)