सहेली की मां करा रही थी……

पांच दरिंदे 20 दिनों तक सातवीं क्लास की एक तालिबा का रेप करते रहे। यह घिनौना खेल मुतास्सिरा की सहेली की मां करवा रही थी। वह एमएमएस बनाकर लड़की को ब्लैकमेल कर रही थी। यह वाकिया हरियाणा के रेवाड़ी की गोयल कालोनी की है।

ज़ुल्म बढ़ने पर लड़की ने जुमे की शाम को हिम्मत कर अपनी मां को इस बारे में बताया और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

धारूहेड़ा पुलिस ने पांच नौजवान व खातून के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हफ्ते के रोज़ एक शख्स व खातून को गिरफ्तार कर लिया गया। चार मुल्ज़िम अभी फरार हैं।

मुतास्सिरा तालिबा की सहेली कुछ दिन पहले उसे अपने घर ले गई थी। इसी दौरान एक कमरे में बंद करके किशोरी के साथ एक लड़के से रेप कराया गया। इसी दौरान सहेली की मां मीना ने उसका एमएमएस बना लिया। इसके बाद एमएमएस दिखाकर किशोरी को डरा धमका कर उसका रेप किया जाता रहा।