नई दिल्ली: मंगल के रोज़ विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि साध्वी प्राची, उनके संगठन की नेता ,प्रवक्ता या पदाधिकारी नहीं हैं |
विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक बयान में कहा ” साध्वी प्राची हमारे संगठन विहिप की न तो नेता हैं न प्रवक्ता हैं और न ही पदाधिकारी हैं” |
उन्होंने यह भी कहा कि साध्वी राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने इससे पहले उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव भी लड़ा था। अगर वो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो विहिप की भी पदाधिकारी हो |
उन्होंने कहा कि साध्वी प्राची को विहिप का नेता नहीं कहा जाना चाहिए |
You must be logged in to post a comment.