सिक्किम। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में पीएम नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम को मुल्क का पहला ऑर्गेनिक सूबा होने का ऐलान किया है। पीएम मोदी गंगटोक मे सूबे के कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने सिक्किम के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने लंबे वक्त से तकलीफों को झेला है। इसके बावजूद भी यहां लोगों ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि परेशानियों का हिम्मत मुकाबला किया है। इसके साथ मोदी ने यहां के सीएम के कोशिशों की भी तारीफ की है।
पीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के जबर्दस्त कोशिशों से सिक्किम इतने कम वक्त में मुल्क का पहला ऑर्गेनिक स्टेट बना। इसके लिए सीएम तारीफ के काबिल है। उन्होंने सिक्किम राज्य को सुखिस्तान करार देते हुए कहा कि इस सूबे की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के लोग के कभी भी परेशानी से डरते नहीं है।
मोदी ने बताया कि पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में दुनिया के सभी देशों ने नेचर को बनाए रखने का वादा किया था। भारत देश में यह काम सबसे पहले सिक्किम ने करके दिखाया है जो कि काबिलेतारीफ है। सिक्किम दुनिया के सभी देशों के लिए मिसाल है।