अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां में रहे हिंदुस्तानी क्रिकेटर विराट कोहली और अदाकारा अनुष्का शर्मा सिडनी में एक साथ नजर आए। मौका था नए साल का। अनुष्का और विराट सिडनी के डार्लिंग हार्बर मे एक साथ टहलते हुए नजर आए।
दोनों ने भले ही फैंस से बचने की कोशिश की हो लेकिन उनकी तस्वीरे कैमरे मे कैद हो गई। दोनों ने न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट किया।
गौरतलब है कि हिंदुस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरिज चल रही है। अनुष्का विराट को चीयरअप करने आस्ट्रेलिया गई हुई है। आपको बतादें मैच के दौरान शेंचरी जड़ने के बाद विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भी दिया था। हाल ही में यह जोड़ी क्रिसमस पर दोनों मेलबर्न की गलियों में हाथों में हाथ डाले घूमते देखे गए थे।
काबिल ए ज़िक्र है कि कुछ दिनो पहले ही अनुष्का और विराट ने अपने रिश्ते को कुबूल किया है। हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन कमेंटरी के दौरान टीवी प्रजेंटेटर माइकल स्लाटर ने अनुष्का को विराट की बीवी कह दिया था। हालांकि जल्द ही उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया और उन्होंने अनुष्का को विराट की मंगेतर कहा।