सिविल जज तकर्रुरी के 774 दरख्वास्त मनसूख़

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की तरफ से सिविल जज (जूनियर डिविजन) के 116 ओहदे पर तकर्रुरी के लिए मिले 774 दरख्वास्त मनसूख़ कर दिये गये हैं। कमीशन ने जिनके दरख्वास्त मनसूख़ किये हैं, उन उम्मीदवारों को 10 मार्च तक अपनी इतराज दूर करने का मौका भी दिया है।

मजकुरह ओहदे पर तकर्रुरी के लिए कमीशन के पास 15 हजार 313 दरख्वास्त मिले थे। कमीशन ने जिन दरख्वास्त को मनसूख़ किया है, उनमें सर्टिफिकेट नहीं दिये गये हैं। उम्र ज़्यादा होने, बार काउंसिल का सर्टिफिकेट नहीं देने, दरख्वास्त अधूरा भरा होने की वजह ज़्यादा दरख्वास्त मनसूख़ किये गये हैं।

सिविल जज तकर्रुरी प्राइमरी इम्तिहान 13 अप्रैल 2014 को होगी। यह इम्तिहान दो घंटे की होगी। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड, हिदायत कमीशन के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, वे दो से चार अप्रैल तक कमीशन दफ्तर से राब्ता कर एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं। अगर एडमिट कार्ड या इम्तिहान सेंटर में कोई गड़बड़ी हो, तो उम्मीदवार तीन से 10 मार्च तक कमीशन दफ्तर से राब्ता कर उसे बेहतर कर सकते हैं।