सोनिया आज भरेंगी पर्चा

कांग्रेस सदर सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आज अपना पर्चा दाखिल करेंगी। रायबरेली में 30 अप्रैल को वोटिंग है। सोनिया सुबह साढ़े दस बजे फुर्सतगंज गेस्टहाउस पहुंचेंगी। फिर शहर के मर्क़जी दफ्तर पहुंचेगी। दोपहर साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट जाकर पर्चा दाखिल करेंगी।

सोनिया के पर्चाए नाम़जदगी दाखिल करते वक्त उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। चीफ मिनिसिट्र अखिलेश यादव ने रायबरेली में सोनिया के खिलाफ और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है।

बीजेपी ने वकील अजय अग्रवाल को सोनिया गांधी के खिलाफ टिकट दिया है। पिछले लोकसभा चुनावों में सोनिया काफी बड़ी अकसरियत से जीती थीं। बीजेपी सदर और लखनऊ से पार्टी उम्मीवार राजनाथ सिंह को कड़ी चुनौती पेश कर रही कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी की हिमायत में कांग्रेस सदर सोनिया गांधी 20 या 22 अप्रैल को राजधानी में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।

सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की सभा पुराने लखनऊ में होगी और इसके जरिए मुस्लिम वोटों को कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश होगी। बताया जाता है कि सोनिया का जलसा सिटी स्टेशन के पास रिफाह-ए-आम क्लब मैदान में हो सकती है।