सौतेले बाप की गंदी करतूत…. 11 साल की लडकी ने दिया बच्चे को जन्म

सुनसियोन: लैटिन अमेरिकी मुल्क पराग्वे में एक 11 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है | रेप का इल्ज़ाम लडकी के सौतेले बाप पर लगा है। हालांकि, उसने अपने इल्ज़ामात को बेबुनियाद बताया है।

मुल्क की हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना था कि इस मामले में लडकी की जान को कोई खतरा नहीं है इसलिए इस्काते हमल (अबार्शन) की इज़ाज़त नहीं दी गई। इस्काते हमल की इज़ाज़त न देने के बाद बैनुल अक्वामी तंज़ीमों ने पेराग्वे की मुज़म्मत की थी।

दारुल हुकूमत एसुनसियोन में रेड क्रॉस की तरफ से चलाए जा रहे रेना सोफिया मैटरनिटी हॉस्पिटल में लडकी ने जुमेरात के रोज़ 3.55 किलोग्राम वजनी बच्ची को जन्म दिया। चूंकि लडकी की उम्र कम थी, इसलिए सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई। हॉस्पिटल की डायरेक्टर मारियो विलाल्बा ने लोकल रेडियो को बताया कि बच्चा और मां दोनों की हालत ठीक है और किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है।

यह मामला तब सामने आया, जब लडकी की मां इसी साल अप्रैल में उसे अस्पताल लेकर आई। प्रेग्नेंसी से अनजान लडकी ने पेट में सूजन और दर्द की शिकायत की थी। उस दौरान उसकी उम्र महज 10 साल थी और उसके कोख में 10 हफ्तों का Fetus था। मां ने दावा किया कि उसका शौहर ही बेटी का इस्तेहसाल करता था और जनवरी 2014 में पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी।

लेकिन, उस वक्त किसी ने उसकी शिकायत को संजीदगी से नहीं लिया। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने वालिदैन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, बेटी की देखभाल के लिए डिलीवरी से 10 दिन पहले मां को रिहा किया गया। वहीं, लडकी चाहती है कि उसकी और बच्चे की जिम्मेदारी मां को सौंपी जाएं।