स्वाइन फ्लू से रियासत में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो की मौत जमशेदपुर में पीर की रात हुई, जबकि रांची में मंगल को एक खातून ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू से मौत की तसदीक़ की है।
रांची के इटकी के रहने वाली शिल्पी (40) गुजिशता दस दिनों से दारुल हुकूमत के आर्किड अस्पताल में एड्मिट थीं। मंगल को उनकी मौत हो गई। उनका इलाज कर रहे डॉ. मनोज कुमार बदानी ने बताया कि स्वाइन फ्लू की वजह से उनके कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। उधर, जमशेदपुर में तमोलिया के ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज करा रहीं सुंदरनगर की सुधा जोशी (50) और टीएमएच में एड्मिट पुरुलिया रोड मानगाे के रहने वाले जयलाल जायसवाल (29 साल) ने भी पीर की रात दम
तोड़ दिया। मगरीबी सिंहभूम की सिविल सर्जन डॉ. विभा शरण के मुताबिक जिले में स्वाइन फ्लू के सात मुश्तबा मरीज मिले हैं। उनका ब्लड सेंपल मुंबई भेजा गया था। मंगल को इनकी रिपोर्ट आई, जिनमें तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की तसदीक़ हुई। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक मरीज सेहतयाब होकर घर चली गईं हैं।
‘अब तक कुल छह लोगों में एचवनएनवन पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। तीनों की हालत क्रिटिकल थी। ये दीगर बीमारियों से भी मुतासीर थे। बाकी मरीजों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत बेहतर है। रियासत के तमाम अस्पतालों को हिदायत दिया जा चुका है। महज़ मिक़दार में दवाएं दस्तयाब हैं। जांच भी हो रही है। हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के लिए मरकज़ी हुकूमत से वैक्सीन की मांग की गई है।’
डॉ. रमेश प्रसाद, डाइरेक्टर, सेहत महकमा