हजारीबाग : ।रामनवमी जुलूस में हुए तनाजे के बाद लगे कर्फ्यू के दरमियान हजारीबाग में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का हुक्म दिया गया है। इस दरमियान ही शहर में एक और नौजवान की कत्ल हो गई। अब मरने वालों की तादाद चार हो गई है। पीर की रात रसूलीगंज में उपद्रवियों ने एक सीमेंट की दुकान फूंक दी। वहीं, रेवाली में पुलिस पेट्रलिंग पार्टी पर पथराव किया गया। जिला इंतेजामिया ने मंगल को भी कर्फ्यू जारी रखने का हुक्म दिया है। इधर, शहर के हालात को देखते हुए रेलवे की मंगल को होने वाली एग्जाम रद्द कर दी गई है। अब यह इम्तिहान 2 और 3 मई को होगी।
बताते चलें कि इतवार को हजारीबाग के सदर थाना इलाक़े के ग्वाला टोली मेन रोड से रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर किसी ने पथराव कर दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। कई दुकानों और घरों में आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी एक बाइक में भी आग लगा दी थी। पुलिस पर भी पथराव किया गया। इससे कुछ पुलिस जख्मी हो गए थे। कर्फ्यू मुतासीर इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अलग-अलग सेक्टरों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
डीसी मुकेश कुमार और एसपी अखिलेश झा ने बताया कि जबतक शहर में हालात आम नहीं होंगे तबतक कर्फ्यू जारी रहेगा।
उपद्रव करने के इल्ज़ाम में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि दीगर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी के मुताबिक कटकमदाग थाना इलाके के रेवाली के पास बोलवाही गांव के 22 साला नौजवान की लाश को पुलिस ने पीर को आठ बजे बरामद किया है। एसपी ने बताया जाये हादसा से उसका स्कूटर भी मिला है। उसकी कत्ल तेज़ असलाह से की गई है। पर कत्ल की वजह और यह मर्डर किसने किया है, यह साफ नहीं हो पाया है।
वहीं, इतवार को मरने वाले में भैरव गोप का लाश पुलिस ने एक जिम के पास से बरामद किया था। रामनवमी जुलूस के दौरान सनीचर की रात में जादो बाबू चौक व रामनगर जुलूस के बीच हुए विवाद के दौरान शिवपुरी के रहने वाले 19 साला नौजवान की कत्ल भुजाली से कर दी गई। इसी रात दूसरी घटना रामनगर चौक पर घटी। विष्णुपुरी गली नंबर पांच निवासी 14 साला स्टूडेंट्स की कत्ल भी जुलूस के दौरान ही भुजाली से की गई।
200 पर मुकदमा, 18 हिरासत में
अब तक पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं। इसमें नामजद अज्ञात सहित 200 से ज़्यादा लोग मुल्ज़िम बनाए गए हैं। 18 लोग हिरासत में लिए गए हैं, बाकी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
शहर पुलिस छावनी में तब्दील है। हबीबी नगर से पुलिस ने नौ पेट्रोल बम बरामद किए हैं। इसी जगह इतवार देर रात बम धमाका हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मंगल को एक सख्श को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार सख्श जख्मी हालत में है। इंतेजामिया सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली सामग्रियों, कमेंट्स वगैरह पर नजर रख रहा है।
रेलवे इम्तिहान रद्द, 2 और 3 मई को होगी
रेलवे की मंगल को होने वाली इम्तिहान रद्द किए जाने की जानकारी आरआरबी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब यह एग्जाम 3 मई को होगी। परीक्षार्थियों को फिर से एडमिट कार्ड जारी होगा। परीक्षार्थियों के ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजा जाएगा। मोबाइल पर भी इत्तिला दी जाएगी। पीर को छूटी एग्ज़ाम रेलवे अब 2 मई को कराएगा। यह जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एमके यादव ने दी।