लखनऊ। हज यात्रा पर निकले आजमगढ़ के युवक सहित दो लोगों की सऊदी अरब में सड़क सुर्घटना में मौत हो गई। बकरीद के दूसरे दिन उनकी मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। दोनों रिश्तेदार थे।
बताते हैं , आजमगढ़ के जहानागंज के मदरसे के नाजिम अब्दुल रब का भतीजा व हाजी मुनव्वर का बेटा 25 वर्षीय दानिश खाड़ी देश में रह कर नौकरी करता था। उसके रिश्तेदार सइदुल हक (40) पुत्र हाजी अब्दुल हई निवासी ग्राम अतरारी खैराबाद जनपद मऊ वहां हज को गए हुए थे। सोमवार को दोनों एक साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुए। मगर रास्ते में वे सड़क हादसे का शिकार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। बकरीद के दूसरे दिन सुबह यह दुखद खबर दोनों के परिजनों को मिली। जिससे परिवार में त्योहारी खुशियां मातम में बदल गई। परिजन विदेश से शव मंगाने की जुगत में लगे हुए हैं। मृतक दानिश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
यूपी से हाशमी