हरि बने को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदर

कांग्रेस सदर सोनिया गांधी ने जुमा को झारखंड रियासत को-ऑर्डिनेशन कमेटी (समन्वय समिति) का तशकील कर दिया। पार्टी के रियासती इंचार्ज और जेनरल सेक्रेटरी बीके हरि प्रसाद को कमेटी का सदर बनाया गया है। रियासती सदर सुखदेव भगत, वजीर राजेंद्र प्रसाद सिंह, एमपी सुबोधकांत सहाय, एआइसीसी सेक्रेटरी ताराचंद भगोड़ा और साबिक़ असेंबली सदर आलमगीर आलम को कमेटी का रुक्न तक़र्रुरी किया गया है। कांग्रेस ने वज़ीरे आला हेमंत सोरेन को इसकी फेहरिस्त भेज दी है। अब झामुमो और राजद समेत छोटे दलों को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के लिए नाम तय करना है। कमेटी में झामुमो के दो और राजद के एक रुक्न शामिल होंगे। बताया जाता है कि राजद की तरफ से रियासत सदर गिरिनाथ सिंह का नाम लगभग तय है।

कांग्रेस के सामने रखा एजेंडा

इधर, जुमा को आज़ाद रुक्न बंधु तिर्की और चमरा लिंडा ने कांग्रेस रियासत इंचार्ज बीके हरि प्रसाद के साथ मुलाकात की। दोनों के साथ कांग्रेस जेनरल सेक्रेटरी दग्विजय सिंह और प्रदेश सदर सुखदेव भगत भी थे। दोनों आज़ाद असेंबली रुक्न ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी के आला कायेदिनों के सामने कुछ शर्ते रखी। हेमंत सोरेन की हुकूमत में वजीर ओहदे की दावेदारी की है। इसके साथ ही लोहरदगा एमपी सीट पर भी दावा किया है। पूछे जाने पर बंधु तिर्की और चमरा लिंडा ने बताया : कांग्रेस के मर्क़जी कायेदिनों के साथ मुसबत बातचीत हुई। हमने कांग्रेस के सामने कुछ एजेंडा रखा है।

रियासत की हालात से वाकिफ कराया है। हमारी पहली तरजीह एजेंडे को पूरा करना है। हमारे एजेंडे को पूरा किया जाता है, तो कांग्रेस में शामिल होने में कोई अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा : सियासत में सख्स सिर्फ एमपी और असेंबली रुक्न बनने के लिए नहीं आता, बल्कि अवाम की खिदमत करने के लिए आता है। इसी वजह से हम हुकूमत में नुमायन्दगी की तलब कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो उनका कांग्रेस में जाने का रास्ता आसान हो जायेगा।