हैदराबाद : दिवाली उत्सव के दौरान दोनों तेलुगु राज्यों में कुछ अप्रिय घटनाएं प्रकाश में आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैदराबाद शहर में दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे फोड़ने के दौरान 15 लोग घायल हो गये। घायलों को सरोजिनी देवी आई अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में तीन पीड़ितों की आंखों की रोशनी पूरी तरह से चले जाने की संभावना है। ऑटो में जा रहे एक वृद्ध महिला मैसम्मा (65) को रॉकेट लगने के कारण उसके आंख पर गंभीर चोट लगी है। शहर में कुछ दुकाने के सामने पटाखे फोड़ने के कारण अनेक दुकानों में आग लगी है।
दूसरी ओर तिरुमलगिरी और बोइनपल्ली में पटाखे फोड़ने के कारण आग लगने की खबर है। तिरुमलगिरी में एक किराणा शाप में आग लगी है। इसी क्रम में बोइनपल्ली में टिंबर इंडिया डिपो में आल लगी है। लगभग एक करोड़ मूल्य की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई है।
इसी क्रम में एपी में अनेक जगहों पर पटाखे फोड़ने के कारण अनेक लोग घायल हो गये है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।