अक़्लियति फलाह मार्च : बाबूलाल मरांडी गिरफ्तार,रिहा

रांची 24 अप्रैल : झाविमो अक़्लियति मोरचा की तरफ से बुध को दारुल हुकूमत में रैली मुनक़्क़द की गयी। मोरहाबादी में दिन के 12 बजे सभा की शुरूआत हुई। इसके बाद राजभवन तक अकलियती फलाह (हक) मार्च किये जाने की तैयारी थी पर इसके पहले ही जेवीएम सुप्रीमों बाबू लाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया गया। मरांडी के साथ-साथ पार्टी के दीगर रहनुमाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। ताहम, उन्हें बाद में रिहा भी कर दिया गया।

गौरतलब है कि इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए रियासत भर के कारकुन जुटे थे।

अकलियती की 11 नुकाति मुतालबात को लेकर राजभवन तक यह मार्च किया जाना था। इसको लेकर पुलिस पहले से ही मुस्तैद दिखी। राजभवन को पहले ही बैरीकैट से घेर दिया गया था। इसमें अक्लियतों के हक-हुकूक की आवाज बुलंद की गई। मंगल की शाम पार्टी सदर बाबूलाल मरांडी ने प्रोग्राम को लेकर डोरंडा परास टोली, कांटा टोली चौक, थडपखना वगैरह इलाकों में सभा की थी। वहीं पार्टी असेंबली रुकन के लीडर प्रदीप यादव, डॉ सबा अहमद, मोरचा के सदर खालिद खलील, डॉ जावेद अहमद, राजीव रंजन प्रसाद, अजय नाथ शाहदेव प्रोग्राम को काम्याब बनाने में मसरूफ़ नज़र आये।