अक्टूबर के बाद से म्यांमार में 92,000 लोग हुए हैं विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र एजेंसी

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के मुताबिक़ म्यांमार के राखीन प्रांत में पुलिस चौकियों पर पिछले साल अक्टूबर में हमले के बाद से कम से कम 92,000 लोग विस्थापित हुए हैं |

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की ख़बर के मुताबिक़ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ये जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के  संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के  हवाले से दी | दुजारिक ने कहा कि इनमें बांग्लादेश में सीमा पार गये 69,000 लोग भी शामिल हैं |

संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के मुताबिक़ जारी सुरक्षा अभियान के तहत लगभग 23,000 लोगों को उत्तर के मौन्ग्दाव कसबे में रखा गया है | दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और सहयोगियों की मदद से तीन महीने की रुकावट के बाद फिर उत्तरी राखिने में मदद पहुंचायी जा रही है | उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टाफ को अभी भी कुछ प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राष्ट्रीय स्टाफ की मदद से अधिकांश गांवों में भोजन और अन्य सामान को भेजा जा रहा है |

ज़्यादातर इलाकों में हेल्थ क्लिनिक और न्यूट्रीशन सेंटर फिर से खोल दिए गये हैं | लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने की वजह से कुछ लोग अभी उन तक नहीं पहुँच पा रहे हैं |संयुक्त राष्ट्र उत्तरी राखिने में यात्रा में प्रतिबंध की वजह से सहायता संगठनों द्वारा मानवीय सहायता और बुनियादी सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए कर्मचारियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है|