अखिलेश की वजह से सपा को मुस्लिम विरोधी मानने लगे हैं लोग: मुलायम सिंह

समाजवादी पार्टी की कलह में आज एक नया मोड़ आया है। आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि वह अगले महीने से शुरू हो रहे विधानसभा चुनावों में अखिलेश के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे।

मुलायम सिंह ने यह बयान मीडिया की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।

“अखिलेश भाजपा और हमारे अन्य प्रतिद्वंद्वियों के साथ नजदीकियां बढ़ा रहा है। हम चुनाव लड़ेंगे, हमें अखिलेश के खिलाफ लोगों की मदद लेनी होगी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की है लेकिन वह अपनी गलतियों को समझ नहीं कर रहा है,” मुलायम ने कहा।

पार्टी का अखिलेश समर्थक धड़ा जो कांग्रेस और अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रिय जनता दल से गठबंधन की तय्यारी कर रहा है, उस पर मुलायम सिंह ने आरोप लगाया है कि अखिलेश की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों के कारण जनता को लगता है कि समाजवादी पार्टी मुसलमानों के खिलाफ है।

मुस्लमान उत्तर प्रदेश राज्य की जनसँख्या का 19 प्रतिशत हैं और यह समाजवादी पार्टी का एक बड़ा मतदाता समूह है। इसी समर्थक समूह की वजह से मुलायम सिंह को मुल्ला मुलायम भी कहा जाता रहा है।

अखिलेश समर्थक धड़े ने पहले आरोप लगाया था कि मुलायम के धड़े में मौजूद शिवपाल सिंह और अमर सिंह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इशारों पर पार्टी में तोड़फोड़ करा रहे हैं। अखिलेश समर्थक धड़े को उम्मीदें हैं कि कांग्रेस के साथ गठबंधन से उन्हें ज़्यादा मत हासिल हो सकते हैं।