सऊदी अरब इस वक़्त तरक्की की राह पर है और यह देश इस वक़्त सऊदी की अर्थव्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विज़न 2030 के तहत सऊदी को एक शक्तिशाली देश बनाना है। साथ ही सऊदी के हर नागरिक को रोज़गार सुनिश्चित करना है। अरब न्यूज़ के मुताबिक, विज़न 2030 के तहत 2030 सऊदी में 1.2 मिलियन नई नौकरियां दी जाएंगी।
यह नौकरियां टूरिज्म यान पर्यटक क्षेत्र में दी जाएंगी. क्योंकि इन दिनों सऊदी का ध्यान सऊदी के ऐतिहासिक स्थलों का पुर्ननिर्माण करके वहां पर्यकों को बढ़ावा देगा।
इससे सऊदी की अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी साथ ही लोगों को नयी नौकरियों के अवसर में मिलेंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है यह नौकरियां सिर्फ सऊदी नागरिकों के लिए ही है या प्रवासी भी इन नौकरियों का लाभ ले सकेंगे।
आपको बता दें कि, सऊदी ने इन दिनों सऊदी की 5000 साल पूरी पहाड़ी को एक दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में तब्दील किया है, तोजाहिर से बात है की सऊदी की पहाड़ी को देखने दुनिया भर से पर्यटकों की भीड़ लगने वाली है।
वैसे पर्यटकों ने इस पहाड़ी का दौरा करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, दुनिया के इस सबसे बड़े म्यूजियम का नाम है अल-उला
सऊदी की अल-उला पहाड़ी को खुली हवा वाले म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा। जो सऊदी में पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह परियोजना भी बिन सलमान के विज़न 2030 के तहत आता है।
अरब न्यूज़ के मुताबिक, बिन सलमान ने अपने फ्रांस के दौरे पर अल उला के नवीनीकरण का कार्य फ्रांस को सौपा था। इस बीच सऊदी और फ्रांस के बीच एक सम्झौता किया था। जिसमे सऊदी की अल-उला पहाड़ी अब एक खूबसूरत म्यूजियम में तब्दील करने के सऊदी और फ्रांस साथ काम करेंगे।
साथ ही बिन सलमान ने कहा कि अल उला भविष्य में एक सफल परियोजना साबित होने वाली है। यह पहाड़ी 5000 साल पुरानी है इसलिए यह बेहद ख़ास है। साथ ही यह सऊदी में पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।