विदेश दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। जर्मनी में बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोलने के बाद अब लंदन में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्ट्रैटिजिक स्टडीज (IISS) के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा है कि, अगर 2019 के चुनावों में महागठबंधन होता है तो बीजेपी उत्तर प्रदेश में पांच सीटों पर सिमट जाएगी। इसके अलावा राहुल ने डोकलाम के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधता। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी देश में लोगों के बीच भेदभाव पैदा कर रही है।
राहुल गांधी ने लंदन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव में भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में BJP को पांच से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सपा, बसपा और कई क्षेत्रीय दलों से मिलकर उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएगी।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सत्ता के केंद्रीकरण का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि, पिछले चार वर्षों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है। पीएमओ की विदेश मंत्रालय में हस्तक्षेप है। विदेश मंत्री के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वह लोगों को वीजा देने में बिजी हैं। उन्होंने कहा कि भारत तभी तरक्की करता है जब सत्ता का विकेंद्रीकरण होता है। भारत पाक संबंधों पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, पाकिस्तान के संबंध में पीएम मोदी के पास कोई गहराई से सोची-समझी रणनीति नहीं है। उन्होंने साछ में यह भी कहा कि, पाकिस्तान के साथ बातचीत करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि वहां कोई भी ऐसी संस्था नहीं है जो सर्वोच्च हो। तो, हम तब तक प्रतीक्षा करेंगे जब तक कि वो कोई सुसंगत ढाँचा नहीं बनाते हैं।