नॉएडा : ग्रेटर नॉएडा के एक गावं में लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ रेप किया गया| जब लड़की ने अगवाकारों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उसको दो बार गोली मारने के बाद एक 30 फुट गहरे खाली कुएं में फेंक दिया गया |
लेकिन मौज्ज़ाना तौर पर लड़की अपनी ये हौलनाक कहानी बताने के लिए बच गयी |
लड़की को , 22 नवंबर को मगरिबी दिल्ली में उसके घर के बाहर से तीन नौजवानों ने अगवा कर लिया गया था, और ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर गुर्जर गांव में एक ख़ाली पड़े हुए फार्महाउस के अंदर क़ैद करके रखा था | जहाँ पर 13 दिनों तक उसके साथ बार-बार रेप किया गया |
टाइम्स आफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, जब लड़की ने उनके चुंगल से भागने की कोशिश की अगवाकारों ने उस पर गोली चला दी |
तीनों ने लड़की के सीने और पेट पर गोलियां मारकर खून से लतपथ हाल में उसको सूखे और पथरीले कुएं में फेंक दिया |
दो बार गोली लगने के बावुजूद, बहादुर लड़की ख़ुद को बाहोश रखने में कामयाब रही| जिसके बाद गावं के कुछ लोगों के ज़रिये उसको अस्पताल में दाख़िल कराया गया |
लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टर्स ने कहा कि, ये नाक़ाबिल –ए-यक़ीन है कि दो गोली लगने के बावुजूद पूरी रात उसी हाल में रहने के बाद भी लड़की का बच जाना किसी मौजज़े से कम नहीं है|
उसकी हालत नाज़ुक बतायी जा रही है |
पुलिस ने बताया कि, शुरूआती तहक़ीक़ से मालूम हुआ है मुल्ज़ीमीन में से एक लड़की का जानकार है और अगवा होने से एक दिन पहले भी लड़की ने रात को फ़ोन पर उससे बात की थी | माना जा रहा है कि 22 नवंबर को जब लड़की दूध लेने के लिए बहार गयी थी तभी उसको अगवा कर लिया गया था|
You must be logged in to post a comment.