अगवा कर तालेबा से रेप

नई दिल्ली, 24 मार्च: दिल्‍ली के विवेक विहार इलाके में सातवीं क्लास की तालेबा को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है।पड़ोस का एक शख्स अपने भाई की मदद से 13 साल की लड़की को अगवा कर लिया।

बाद में हाथ-पैर बांधकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। देर रात मुतास्सिरा घर पहुंची और उसने अपने घर वालो सारी बात बता दी। घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुल्ज़िम सुशील (24) को पकड़ लिया। पुलिस मामला दर्ज छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मुतास्सिरा विवेक विहार इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में क्लास सात की स्टूडेंट है | जुमेरात की शाम को वह किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच पड़ोसी मनोज ने उसे किसी बहाने से अपने घर बुलाया।

वहां पहले से मौजूद सुशील ने मुंह पर कपड़ा ठूसकर हाथ-पैर बांधकर किशोरी को हवस का शिकार बनाया। इधर घर के लोग लड़की की तलाश करते रहे। और फिर विवेक विहार थाने भी पहुंचे। इस बीच देर रात वह घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी।

घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने मुतास्सिरा का मेडिकल कराया। छानबीन के बाद दोनों मुल्ज़िमों को पकड़ लिया गया। लेकिन घर वालो का इल्ज़ाम है कि पुलिस ने मनोज को छोड़ दिया है।

पुलिस वालों से नाराज़ घर वालो ने जुमे की शाम थाने का घेराव किया। लेकिन समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें घर भेजा। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है और मुल्ज़िमों पर कार्रवाई की जाएगी।